"Embrace the Magic of Poetry: Dive into Soulful Hindi Poems and Rhymes Inspired by Daily Life!" - "Poetry Magic: Soulful Poems and Rhymes Inspired by Daily Life"

Poetry Magic
Soulful Poems and Rhymes
Inspired by Daily Life
Soulful Poems and Rhymes
Go to content

Hello everyone! Welcome to PoetryMagic by Poem2u

Translate this page in your preferred language:

by selecting a language in the below select box.

26. मुस्कान
इनकी चहकती हंसी को देख दिल करता है कि बस हंसते रहो मुस्कुराते रहो हर पल हर दम,
भूलाकर जीवन की सब परेशानियां और सब गम....

इनकी हंसी को देख लगता है ऐसे जैसे जीवन में ना हो कोई परेशानी और ना कोई गम,
बस इनकी तरह खुश रहो मुस्कुराते रहो हर पल हर दम.....

इनकी हंसी जीवन में नए रंग लाती है,
दिल में उम्मीद की एक नई किरण जगमगाती है...

इनकी मुस्कान उमंग कि नयी तरंग लाती है,
जीवन को जीने का एक नया ढंग सिखाती है....

इनकी मुस्कान हर एक दुख और हर एक गम भुलाती है,
इनकी मुस्कान कल को भूलकर आज मैं खुशी से खिलखिला के हंसना और जीना सिखाती है....
There are no reviews yet.
0
0
0
0
0
Enter your rating:
27. सबकी चिंता दिल से करते हो
दूसरों के दुख में दुखी होते हो,
सबकी चिंता साफ दिल से करते हो...

सबके दिल का हाल सुनते हो,
सब को सच्चे दिल से प्यार करते हो....

सबको अच्छी सलाह देते हो,
सब को सही राह पर चलने में मदद करते हो...

सबके जीवन की कठिन उलझनों को सुलझा देते हो,
सबके जीवन में उम्मीद की नई किरण जगमगा देते हो...

सब की परेशानियां और कठिनाइयों को समझते हो,
सबको हौसला और हिम्मत देते हो...

मगर चुपचाप अक्सर अकेले अपने दर्द में जीते हो,
नहीं कहते किसी से वो  राज़ जो अपने दिल में दफन रखते हो....

अपने आंसू के घुंट छिपकर अकेले पीते हो,
पर हमेशा सबके आगे हंसकर मुस्कुरा कर जीते हो....

अंदर से तो हो कोमल कली पर बाहर से मजबूत खली बनते हो,
अंदर से टूटे होने पर भी सब सही है का राग अलाप ते हो....
There are no reviews yet.
0
0
0
0
0
28. ढेरों शाबाशी
भोली भाली प्यारी सीधी बच्ची,
दिल से अच्छी पूरी सच्ची....

धोखे और फरेब से दूर,
सच्ची खुशियों से जीवन इनका भरपूर....😃

दूसरों की मदद दिल से है करती,
दिल की बात कहने से कभी नहीं  यह डरती...

इनके जीवन का पहला प्यार है पानी पुरी,
इनको खाना बनाने से है प्यार नहीं समझती इसे एक मजबूरी....

पति से रहती हैं दूर, शहरों में है बहुत दूरी,
काम के चक्कर में रहना दूर है इनकी एक मजबूरी....

पति के बिना है अधूरी,
तंग करना उसको रोज इनके लिए है बहुत जरूरी...

इनके पति में इनकी जान है बस्ती,
इनकी रोज़ की बोरिंग लाइफ में भी ढूंढ लेती सिंपल खुशियां और मस्ती...

इनके पहले क्रश थे कॉलेज में इनके हब्बी 💜,
पर आज तक यह बात कहीं नहीं इन्होंने उनसे कभी....

करती थी दीवानों सा प्यार,
पर डरती थी खोने से यह अपना प्यारा दोस्त और जिगरी यार....💜

खामोशी ही खामोशी में उनके दिल को पटाया,
जुबान पर इनकी कभी इनके दिल का राज आज तक ना आया...😇

अपनी आंखों के जादू से इन्होंने उसे फंसाया,
अपनी प्यारी बातों से उसे खूब हंसाया....

दोस्ती ही दोस्ती मैं प्यार का रंग रंग गहराया,
जीवन भर साथ जीने मरने की कसम खाने का वक़्त जब आया...

इनका हाथ थाम कर उसने अपना प्यार जताया,
किस्मत से इन्होंने उसे ही अपने पति के रूप मैं पाया....

जीवन में इनके खुशियो का जैसे हर एक रंग आया ,
उस दिन से आज तक नहीं छू पाया इन्हें कभी गम का कोई साया...



पर अब कभी-कभी इन्हें लगते इनके पति साधू सन्यासी,
पर फिर भी कभी धोखा देकर नहीं करी इन्होंने बाहर जाकर कोई अय्याशी.....🙈

इस बात के लिये इन्हें ढेरों शाबाशी ...💚💛🧡🤍
There are no reviews yet.
0
0
0
0
0
29. गैर जिम्मेदार
गैर जिम्मेदार,
समझती पर खुद को बहुत होशियार,
करती बकबक दिनभर नॉनस्टॉप लगातार....

चंचल इनका मन,
बिना सोचे खर्चती यह सारा धन ....

सैर पर जब भी यह जाती हैं,
हजारों रुपए उड़ा आती हैं...

तोफे और चॉकलेट देकर बच्चों को बिगड़ती हैं ,
बेचारे बच्चों के मां-बाप की परेशानियां सौ गुना बढ़ाती हैं.....

लाड प्यार से सब पर अपना अधिकार जताती हैं,
खुद को चॉकलेट वाली दीदी कहलाती हैं....😇

सबको हंसाती हैं खूब शॉपिंग करवाती हैं,
भाई के पैसे खूब लुटाती हैं,
पानी जैसे बिना सोचे रुपया खूब बहाती हैं....

दिन में चार बार नहाती हैं,
कितना पानी बेकार बहाती हैं....😅

इनका दोस्त है आशुतोष,
जिस से बात करके इनके दिल को मिलता है बहुत संतोष ....💜

लड़कों के दिलों से खेलती हैं और दूसरों को भी खेलना सिखाती हैं,
बच्चों को गलत बातें सिखाती  और बिगड़ती हैं....

लड़कों को बहुत टहलती हैं,
सालों साल शादी के लिए हां करने के लिए इंतजार करवाती हैं....💍

बेचारे लड़कों को बहुत सताती हैं,
अनानंथ इंतजार कराती हैं,
और आखिर में मना करके उनका नाजुक दिल तोड़ कर हस्ते हुऐ मुकर जाती हैं....🤐🙈
There are no reviews yet.
0
0
0
0
0
30. नन्ही सी जान
बुद्धू नटखट नादान,
जीवन इनका जंग का एक मैदान...

मुसीबतों से इनकी पुरानी पहचान,
लोगों की बुराईयों से है अनजान...

भोली भाली नन्ही सी जान ...

अच्छे-बुरे के फरक्क से अनजान,
ये छोटी सी प्यारी सी नन्ही सी जान...

धोखे और फरेब की इन्हें नहीं कोई पहचान,
ये हैं सीधी साधी नन्ही सी जान....

जीवन के सच से हैं अनजान,
ये भोली-भाली नन्ही सी जान...

झूठ की आँधियों मैं खड़ा ये नन्हा पौधा बलवान,
ये तो है छोटी सी प्यारी सी नन्ही सी जान....
There are no reviews yet.
0
0
0
0
0
31. नटखट नादान
नटखट है यह,
अभी नादान है...

छोटी है यह,
दुनिया के सच से अनजान है...

भोली है यह,
अभी अच्छे बुरे की ना इसे कोई पहचान है....

आत्मा से सच्ची है यह,
दुनिया के फरेब से अनजान है...

दिल से अच्छी है यह,
अभी तो भोली और नादान है....

अभी बच्ची है यह,
छोटी सी, नन्ही सी, प्यारी सी जान है...
There are no reviews yet.
0
0
0
0
0
32. Work politics-1
Aap ho wise,🦉
You have in you what it takes to rise....📈

Aap ka talent nahi kise se kum,🎯
Aap ki qualification , knowledge n skills mai hai dum ...👩‍💻🎓

Aap ki buddhi aur vidhya  rahe gi aap k saath Hardum,🧠
Kabhi nahi khoye gi ye ya ho gi kabhi kum...📉

Your education, wisdom n intelligence makes you bright,🌞
You are intllectual n know how to differentiate wrong n right...❎✅


Aap kj wisdom mai hai dum,
Tabhi toa log aate aap k pass for advice humesha hardum...🧚🏻‍♂

Aap ka talent n skills nahi kisea se kum,💯
Tabhi toa kaam mai regularly paate V.P n seniors se appreciation hardum...😇

Aap hoa samjhdaar,
Apne kaam mai tez aur hoshiyaar....💝

You know many times bina aap ki presence k nahi lag sakta inka project timely n successfully paar,
Koi maane ya na maane u toa know your contribution n importance in successful execution of these project's has been apaar....💘
There are no reviews yet.
0
0
0
0
0
33. Work politics-3
Aap neelkanth ki puja karte ho,
Aise toxic logo se kyu darte ho...🙂

Haste huae inki waat lagaao ,👹
Meethi churi ban k innhe ghaat phoanchao... 🗡🔪😈

Inpe gussa ho k kyu apna khoon jalao, 👺
Thodi politics aap bhi khel lo aur haste huae inhe rulao ..😎

Mithaas ka zhear inhe dikhao,🍧
Waqt waqt p meethi goli de  k inhe phasaao khud kalltii ho jao... 😉

Bhuddu dikh k inhe bhuddu banaao,
Pyaar se inhe chatti  ka doodh  yaad dilao... 😈😂

Aap ho worldy wise,
Thode ban jao wordly wise,
Shabdo ki mithaas se kara doa inka sugar BP sab rise.. 😈😂

************************

Life is not a race,
Life ki big picture mai aaj k iss job n inn logo ki nahi koi place....🙈

Aap de rehae inhe too much importance without realizing ki you are an Ace,♠
They are disgrace , they don't deserve ur time n mind mai so much of space....⌚📀🦠

Ye job n ye sab log temporary hai,
Sachi khusi toa aap k andar koot koot k hai bhari..... 💓
There are no reviews yet.
0
0
0
0
0
34. मेरी प्यारी बहना
मेरी प्यारी बहना,
मेरी जिंदगी का सबसे कीमती गहना....

आप हो तो सब कुछ है,
आप नहीं तो कुछ भी नहीं...

आपसे दूर होकर एक पल में ढल जाए जिंदगी,
आपके पास आकर एक पल में मिल जाए जीवन भर की खुशी....

आप से दूर होकर जैसे चढ जाती है खुशियो कि बली,
आपके आने से खिल जाती वापस जीवन की हर इक मुरझाई कली...

आप के बिना गुम सुम जीवन का हर इक पल हर एक घड़ी,
आप के आने से जगमगा उठे रौशनी से हर एक अंधेरी गली...

आपके आने से आए बहार,
आपके जाने से रूठे सम्पूर्ण संसार...

आप के लिये है दिल मैं प्यार बेशुमार,
भाई बहन के इस रिश्ते मैं नहीं आए गई कभी दरार....
There are no reviews yet.
0
0
0
0
0
35. नाराज बहैना
मैं जो भी बहैन से लड़ता झगड़ा हु,
क्यूँ कि खुद से ज्यादा बहैन से प्यार कर्ता हु....

चाहे अपनी खुशियां खो सकता,
पर बहैन को धोखा खाते दुःखी हो रोते नहीं देख सकता....

एक पल के लिये भी बहन से दूर नई रहे सकता,
पर बहन के अच्छे औऱ सुरक्षा के लिये अपनी ख़ुशी त्याग उसकी जीवन भर की नाराजगी ले सकता...


मेरी बहैन शायद मुझसे नाराज है,
पर फिर भी दिल मैं मिलने की आस है ....

बहैन की आवाज सुन ने को दिल ये बेहद उदास है,
बस दो मीठे तारीफ के शब्दों की  प्यास है...

गुस्सा और नाराजगी मिट माफ़ी मिलने की आस है,
उनके वापस लौटने से लौटेंगी खुशियां ऐसा पूरा विश्वास है....

बस डांट के एक झोंके की,
या तारीफ के तोहफे की आस है...

दिल ये उदास है ,
बहैन के लौटने के इन्तेज़ार मैं ही शायद चल रहीं मेरी ये साँस है...

लौटेगि बहैन मुझे पूरा विश्वास है,
क्यूँ कि मेरी बहैन के दिल मैं देवी माँ का वास है ...😇
There are no reviews yet.
0
0
0
0
0
36. सही ग़लत खूब समझती
सही ग़लत ये खूब समझती,
आप की भावनाओं की कदर हैँ करती...

मामूली बातों को दिल पे लेतीं...
हर किसी को पूरी कदर हैँ देतीं...

छोटी सी बातों की चिंता लें..
पर बड़ी से बढ़ी चुनौतियों से ये ना डरें....

इरादे हैँ नेक,
सपने हैं अनेक....

अरे अब और कितना कहाँऐ,
जब शब्दकोश खुद भी नहीं कर पाता इनकी खूबियों को समेट...

अरे ख़ुद बनिये इनके दोस्त और देखिये की हैँ इनमें खूबियां अनेक!!
There are no reviews yet.
0
0
0
0
0
37. बहाना हमारी
सच्चाई से दूर ,
अच्छाई से भरपूर...

ख्वाबों की दुनिया में खोई हुई,
बेखौफ बेपरवाह सोई हुई....

सबसे अच्छी सबसे प्यारी,
मेरी प्यारी राज दुलारी .....

इस जग से अच्छी जग से प्यारी,
यह तो जैसे एक राजकुमारी....

सब से भोली, सब से प्यारी है,
लाखों में एक बहाना हमारी.....
There are no reviews yet.
0
0
0
0
0
38. बहनो का प्यार
झगड़े बार-बार,
इस के नखरे हजार...
इस पार या उस पार,
अपनी जिद से हिला दे यह पूरा संसार....

बातें इनकी निराधार,
पर करती सबसे यह जी खोलकर प्यार....

गुस्सा करें बेकार,
सब पर जताएं पूरा अधिकार....

सब पर चलाएं रोब से हुकुम हजार,
यह समझें खुद को जैसे भारत सरकार.....

अब ऐसा ही होता है,
इन बहनों का प्यार.... 😇
There are no reviews yet.
0
0
0
0
0
39. प्यार की भूखी
हसे यह जी भर के,
रोए भी बाल्टिया भर भर के...

गुस्से में सूर्य मुखी,
खुशी में चंद्र मुखी....

इनके बिना सब दुखी,
इनके प्यार में छुपी दुनिया की हर एक खुशी...

दिल ही दिल में है दुखी,
पर हंसे ऐसे जैसे जीवन में भरी हो हर एक खुशी....

खुद है जीवन से दुखी,
पर भगवान से मांगे दूसरों के लिए संसार की हर एक खुशी...

ना मानोगे इनकी बात तो होगे दुखी,
इनके आगे रहोगे चुप तो रहोगे सुखी.....

चाहे रोटी मिले रूखी सुखी,
यह तो है हम सब की तरह थोड़ी तारीफ और थोड़ी प्यार की भूखी..
There are no reviews yet.
0
0
0
0
0
40. नादान बच्ची
अकल से कच्ची,
दिल और आत्मा से पवित्र और अच्छी...

मन से सच्ची,
दिल से एक छोटी नादान नटखट बच्ची....

एक्सपेरिमेंटल बावर्ची,
खाने मैं डाले भर भर के ये मिर्ची...

ना झूठी ना सच्ची,
यह तो है एक नादान बच्ची...
There are no reviews yet.
0
0
0
0
0
41. राजकुमारी हमारी
छोटी बच्ची,
सब की प्यारी, राज दुलारी....

सब को डांट कर हक़ जमाती,
सब को सताती,खूब रुलाती....

फ़िर भोली सी सूरत बना कर दिल मोह लेती,
सब का खूब प्यार पाती छोटी सी राजकुमारी हमारी...
There are no reviews yet.
0
0
0
0
0
42.हर दम बिंदास
हर दम बिंदास,
बनाए सब का दिन खास...

अपने गम को भुला कर सबको हंसाए,
खुद नीचा दिख कर भी आपको बेहतर महसूस करवाएं...

सच्ची दुआएं इनके दिल से सबके लिए आए,
सबको खुशियां बांटे और सबका जीवन खुशियों से महकाए.....
There are no reviews yet.
0
0
0
0
0
43. दिल की अच्छी
ये  हैँ दिल की अच्छी,
दोस्ती मैं पक्की..

चाहें कहें बातेँ कडवी,
पर होती वो सच्ची....

दिमाग की नहीं दिल की सुनें,
भावनाओं मैं हर पल बहाएं...

कार्य पूर्ण दृढ़ता से करें,
कठिनाइयों से ये ना डरें...

जो चाहे वो कर दिखाएं,
सपनों को सच बनाएं...

लोगों की मदद हर दम करें,
सब का दिल जीत ले...

छोटी छोटी बातें इन्हें खुश कर जाएं,
छोटी सी बात इनका दिल तोड जाएं...

हर किसी को अच्छा समझें,
सबकी बातों को सच्चा समझें...

बातें जो दिल को दुःखाएं,
वो ये जल्दी भूल जाएं...
There are no reviews yet.
0
0
0
0
0
44. मेरी नन्ही परी
मेरी नन्ही परी,
मेरी नन्ही परी....
जादू की छड़ी,
मेरी नन्ही परी....
जादू की छड़ी,
रुठे इस घड़ी,
रुठे उस घड़ी....
मेरी नन्ही परी,
रुठे हर घड़ी ,
मेरी नन्ही परी....
थक जाएं भैया मनाते हुए,
थक जाए भैया मनाते हुए...
ना माने यॆ बहना सताते हुए...

भैया छेड़े प्यार से,
बहना लड़े अधिकार से...
भैया रुलावे, भैया मनावे,
भैया रुलावे, भैया मनावे...
थक जावे,
ना माने यह बहना एक बार में....

मेरी प्यारी परी,
रूठे ऐसे ,
जैसे सब की नानी हों ये...
सब पर हुकुम चलाएं ऐसे,
जैसे सब की रानी हो ये....
छोटी सीधी सी है,
फिर भी कितनी जिद् दी सी है बहैना य़े मेरी ...

बहना है मेरी,
मेरे जीवन का एक अनमोल गहना,
पर करें यह बहना जिद्  बड़ी-बड़ी...

मेरी नन्हीं परी,
जादू की छड़ी....
There are no reviews yet.
0
0
0
0
0
45. प्यार की कमी
धैर्य की है कमी,
आंखों में है नमी...

धीमी सी ध्वनि,
जीवन की घड़ी जैसे हो थमी...

नहीं करती मैटर अब कोई मनी,
क्योंकि जीवन में है किसी की प्यार की कमी...
There are no reviews yet.
0
0
0
0
0
46. ज़माने से अलग हैं
ज़माने से अलग हैं, अलग ही रहें गे,
बहन का सिखाया इतनी जल्दी थोडी ही भूल जाएंगे...

दर्द सहें गे, फ़िर भी मुस्करायें गे
बस फ़िर गम मैं भी खुशियां ही खुशियां आस पास पाएंगे...

जीएंगे और लोगों को जीना सिखाएँगे,
खुद को उन सा नहीं, उनको खुद सा बनाएंगे ....
There are no reviews yet.
0
0
0
0
0
47. एक नयी दुनिया
माया से दूर
सपनों से भरपूर
है एक दुनिया...

जहाँ नहीं कोई उदास
ना कोई मज़बूर
है एक दुनिया..

जहाँ ना रहे कोई काम अधूरा
जहाँ हो हर इक सपना पूरा
है एक दुनिया...

जहाँ नहीं कोई किसी की खुशी से जलता,
जहाँ हर किसी को उसके काम का साथ ही फल मिलता,
है एक दुनिया...

जहाँ सच की हर बार जीत होती है,
जहाँ धोखे और फरेब की ना कोई रीत होती है,
है एक दुनिया....
There are no reviews yet.
0
0
0
0
0
48. आप
कितने अच्छे हो आप,
कितने प्यारे हो आप....
मन के सच्चे हो आप,
दिल के अच्छे हो आप....

प्यारे से छोटे से बच्चे हो आप,
अक्ल के कच्चे हो आप,
मगर फिर भी बहुत अच्छे हो आप.....

आप जो भी हो,  जैसे भी हो आप,
बहुत बहुत अच्छे हो आप....💓
There are no reviews yet.
0
0
0
0
0
49. गुन हैँ जिनमे सारे जहान के
गुन हैँ जिनमे सारे जहान के,
नाम है उसका गुंजन..

गुण से भरपूर,
जन जन मैं मशहूर,
धोखे और फरेब से वो हैं कोसो दूर …

भोली भाली सीधी साधी …
अच्छी प्यारी सच्ची य़े बच्ची...

भोली और नादान,
ख़ुद का करती स्वयं ही ये अपमान …

करती अपने गुणों का ये underestimation…
भूल जाती ये अपनी destiny, और blurred हो जाता ईनका vison...

भूल जाती कि these silly fights are not her real destination,
भूल जाती कि she is here for a ultimate mission…


भूल कर अपनी अच्छाई,
सामने रखे झूट को अक्सर समझ लेती ये सच्चाई...

दूसरों कीं बातों मैं,
जीवन की अंधेरी रातों मैं,
धुंधला हौ जाता इनका vision....

बट्ट जाता इनका ध्यान,
औऱ हौ जाता इनको confusion....

Faith खो जाती इनकी वक्त की रेत मैं,
आत्म बल दब कर रह जाता self doubt के weight मैं....

सोचने लगती कि maybe she's not worth,
सोचती शायद दूसरे लोग are better than her who are born on this earth....

कर खुद अपने good luck पर doubt,
करती  खुद अपनी खुशियो को जीवन से आउट....
There are no reviews yet.
0
0
0
0
0
50. कुछ डर
जीवन मैं इनके कुछ डर है घुस आये,
अपना अड्डा permanent सा जमाये....

कुछ बातें हैं जो इन्हें रात भर जगाएं,
वो बातें ऐसी जो इन्हें हरदम डरायें ....

कुछ बातें ऐसी जो य़े समझ ना पाइन,
कुछ बातें ऐसी जो य़े किसी से कहे ना पाइन...

नादान य़े समझ ना पायीं,
कब य़े बातें बड़ कर डर बन गई,
इनकी सोच मैं permanent घर कर गई...

ये आज़ भी इस बात से अनजान है ,
कि कब किस रूप मैं कहाः से ये बातें आई,
कैसे बातों ने डरा डरा कर सोच इनकी इतनी कमजोर बनाई...

कुछ डर थे ऐसे जिनसे आत्म विश्वास इनका था डगमगा या,
कुछ डर थे ऐसे जिन्हों नें इनके आत्म बल को मिट्टी मैं था मिलाया...

वो डर थे ऐसे जो इन्हें खूब सताते,
वो डर थे जो इन्हें ख़ूब रुला ते..  

इतनी अच्छाई भी क्या है रखनी,
कि डरों को भी प्यार से अपनाया..

इतनी उदारता भी क्या है रखनी,
कि डरों को मेहमान नवाजी कर, खिला पिला कर इतना बड़ा और मज़बूत बनाया …

उन डरों नें इनके confidence कीं धज्जियाँ उड़ायी,
खेल शब्दों का भोली बहाली य़े समझ ना पायी..  

सोच के चक्रव्यूह मैं घिर कर रहे गईं,
अपनी ताकत को कमज़ोरी मैं बदलता देख ती रहे गईं...

अपनी अन्तर आत्मा की बात य़े ना सुन पायीं,
अपनी खूबियों पर विश्वास ये कर ना पायी...

अपनी अच्छाई पर विश्वास ना कर के,
इन्हों ने अपनी मुसीबतें बड़ाई..

सच से दूर होतीं गईं,
डरों के बीच खोती गईं...

शब्दों के जाल मैं घिर गईं,
माया जाल मैं उलझ गईं...

झूठे मोह नें इन्हे जकड लिया,
डरों नें इन्हे पकड़ लिया...

डरों से डर कर ये जीने लगी,
आँसू ये अपने पीने लगी...

डर इनके बड़ते गए,
इनके दिल मैं address अपना पक्का करते गए....

दिल कि घहैराईयों तक पहुँच कर ,
सच्चाई कों डरों नें ढ़क दिया...

डर नें अपना शरीयन्त्र पूरा किया,
दिल मैं शक का ज़हरीला बीज़ बो दिया...

शक क़ा जहर दिल मैं फ़ैला गया,
खुद पर विश्वास इनका टूट सा गया...

अपनी प्यार की ताकत पर इन्हें विश्वास ना रहा,
जहरीले पौधे इनके दिल मैं पनपने लगे,
जहरीले शक और सवालों के फूल फलने लगे...

क्य़ा जीवन में कभीं सच्चा प्यार आए गा,
क्या जिसे मैं चाहूँगी वॊ वापस मुझे चाहे गा,
क्या कभी प्यार में मेरा नसीब चल पाए गा?

क्या मेरा प्यार उसको ख़ुश रख पाए गा,
क्या मेरा जीवन साथी मुझसे उतना ही प्यार कर पाए गा?

ऐसे सवालों नें इन्हे तोड दिया,
अंधकार कि ओर इन्हे मोड दिया...
There are no reviews yet.
0
0
0
0
0
All the poem in the website have been written by me unless otherwise specified ... Just simple feelings, experiences and truth's of life  around in simple rhyming words .... For feedback and suggestions on above poems or website feel free to Email: info@Poem2u.com  or   Telegram : Poem2u     https://t.me/Poem2u  www.poem2u.com
All the poem in the website have been written by me unless otherwise specified ... Just simple feelings, experiences and truth's of life  around in simple rhyming words ....
For feedback and suggestions on above poems or website feel free to Email: info@Poem2u.com  or   
Telegram : Poem2u     https://t.me/Poem2u    www.poem2u.com
All the poem in the website have been written by me unless otherwise specified ... Just simple feelings, experiences and truth's of life  around in simple rhyming words ....
For feedback and suggestions on above poems or website feel free to Email: info@Poem2u.com  or   
Telegram : Poem2u     https://t.me/Poem2u
www.poem2u.com
All the poem in the website have been written by me unless otherwise specified ... Just simple feelings, experiences and truth's of life  around in simple rhyming words ....
For feedback and suggestions on above poems or website feel free to Email: info@Poem2u.com  or   
Telegram : Poem2u     https://t.me/Poem2u
www.poem2u.com
Back to content